देहरादून में दो महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म l


देहरादून में दो महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म l


                             


    फोटो-: दुष्कर्म की शिकार पीड़िता, प्रतीकात्मक चित्र)


POSTED BY SEVA BHARAT TIMES ON 24/08/2019


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देवभूमि को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार देहरादून के एक आश्रम में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक सहस्रधारा स्थित एक आश्रम में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। महिलाओं की तहरीर पर शनिवार को राजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


आरोप है कि एक पीड़ित महिला के साथ करीब एक साल पहले और दूसरी के साथ जून में दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी चंद्रमोहन महाराज, कुलदीप व कुलदीप की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी चंद्रमोहन और पीड़ित महिलाएं अमरोहा के रहने वाले हैं। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित महिलाओं के बयान कराए जाएंगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामलों की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रहे हैं।


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

भूकंप के हल्के झटके :जानें