दून में बरसे मेघा, सड़के हुई लबालब,


दून में बरसे मेघा, सड़के हुई लबालब, 26 अगस्त तक हो सकती है बारिश l


           


                                                (फोटो-: बारिश में जलमग्न दून की सड़के)


posted by seva bharath times on 21/08/2019 


देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रह सकता है।


हालांकि आज सुबह से ही देहरादून में चटख धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।



मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।


वहीं, अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 26 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पहाड़ और मैदान के कई इलाकों में इस दौरान तेज बारिश भी हो सकती है। 



इसके साथ ही मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार भी जताए हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान अगले कुछ दिन तीन से चार डिग्री तक अधिक रहेगा। 


मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा।


 


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l