मुख्यमंत्री ने अरूण जेटली के निधन को बताया देश के लिये अपूर्णीय क्षति


मुख्यमंत्री ने अरूण जेटली के निधन को बताया देश के लिये अपूर्णीय क्षति l


 



   (फोटो-: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत)


POSTED BY SEVA BHARAT TIMES ON 24/08/2019


देहरादून। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्री जेटली को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल जी व प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कैबिनेट का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वे एक अनुभवी एवं कुशल राजनीतिज्ञ, उत्कृष्ट वक्ता, विधि विशेषज्ञ, योग्य प्रशासक एवं कुशल जन-नायक थे।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री केरूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व देश में वन टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा है, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अरूण जेटली के निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।


 


                                                  


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l