Revolt RV Revolt RV 400 electric bike Vs  Hero Dash electric scooter



Revolt RV Revolt RV 400 electric bike Vs  Hero Dash electric scooter : Price, Features में कौन है दमदार








Hero Dash electric scooter को भी भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि इन इलेक्ट्रिक व्हीकल का भले ही दाम पेट्रोल व्हीकल से महंगा हो लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल से देश और दुनिया में पॉल्यूशन लेवल को कम किया जा सकता है। 





                   


                              Hero Dash electric scooter                 Revolta RV 400 electric bike






                     






दुनिया को पॉल्यूशन से बचाने के लिए अब ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस कर रही है। आज माइक्रोमैक्स के फाउंडर Rahul Sharma ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक बाइक RV 400 और RV 300 को पेश कर दिया है। आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को अपने फोन में मौजूद Revolt की App के जरिए स्टार्ट कर सकते हैं। हाल में Hero Dash electric scooter को भी भारतीय मार्केट में पेश किया गया है।
हालांकि इन इलेक्ट्रिक व्हीकल का भले ही दाम पेट्रोल व्हीकल से महंगा हो लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल से देश और दुनिया में पॉल्यूशन लेवल को कम किया जा सकता है। 


 


Hero Dash electric scooter को भारतीय मार्केट में 62,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं Revolt RV400 electric bike को प्रति महीने 3,499 रुपये देकर खरीदा जा सकता है। यह मंथली इंस्टॉलमेंट आपको 37 महीने तक देनी होगी। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की है। वहीं RV400 Premium को 37 महीने तक 3,999 रुपये प्रति महीने देकर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने RV300 bike को 2,999 रुपये प्रति मंथ के सब्सक्रिप्शन पर पेश किया है। यह कीमत भी आपको 37 महीने तक देनी होगी।


Hero Dash electric scooter में कंपनी ने 48V 28 Ah Li-Ion बैटरी दी है। स्कूटर की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर तक चलेगी। Dash स्कूटर LED हेडलाइट्स, USB mobile charging port, tubeless tyres और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। Hero electric scooter ड्यूल टोन बॉडी कलर के साथ आती है। कंपनी ने इसके अलावा दो और मॉडल Optima और Nyx को भी मार्केट में पेश किया है।


वहीं Revolt RV 400 electric bike में आपको किक स्टार्ट और सेल्फ दोनों फीचर्स मिलते हैं। आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को अपने फोन में मौजूद Revolt की App के जरिए स्टार्ट कर सकते हैं। इस ऐप को आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बाइक की लोकशन को भी ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। स्मार्टफोन में यह ऐप आपके लिए काफी मददगार होगी। इसमें आपको पता चलेगा कि कि बाइक कितने किलोमीटर और चल सकती है। इसमें आपको बैटरी का परसेंटेज भी दिखाई देगा। फोन की ऐप से बाइक की एक्जॉस्ट साउंड को भी बदला जा सकता है।


Revolt RV400 और RV300 में आपको LCD स्क्रीन मिल रही है, जिसमें आप स्पीड, ट्रिप मीटर, बैटरी पावर, राइडिंग रेंज और पावर कंज्मप्शन को चेक कर सकते हैं। इन सभी चीजों तो मोबाइल में Revolt app के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। Revolt app में आपको मैप गाइड के साथ बाइक लोकेशन, Geo-fencing, फाइडिंग नियरेस्ट स्वैप स्टेशन जैेसे कई फीचर मिलते हैं। बाइक स्मार्ट की के साथ आ रही है जिसमें आप बाइक को वॉयस कमांड के साथ शुरू कर सकते हैं।


Revolt RV400 में 3.24 kW बैटरी पैक है जो 3,000W रेटिड मोटर के साथ आती है और 170 Nm  peak torque जनरेट करती है। इस बाइक की हाई स्पीड  85 km/h है और इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 156 km चला जा सकता है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग चार घंटे का समय लगेगा। वहीं दूसरी तरफ Revolt RV300 2.7 kW battery pack के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 65 km/h है। इसकी राइडिंग रेंज 80 किलोमीटर से 150 किलोमीटर तक है, जो राइडिंग मोड पर निर्भर करती है। वहीं Hero Dash electric scooter में कंपनी ने 48V 28 Ah Li-Ion बैटरी दी है। स्कूटर की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर तक चलेगी।


 


 







Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l