उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने किया हरेला पर पौधा रोपण

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने किया हरेला पर पौधा रोपण                                                                                               देहरादून। पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए वृक्षारोपण बेहद ज़रूरी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला पर्व पर इन दिनों पूरे उत्तराखंड में सरकार और विभिन्न संस्थायें पौधा रोपण के पुनीत कार्य में लगी हैं। पौधा रोपण की इसी कड़ी में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ से जुड़े मीडियाकर्मियों ने भी आज पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली।  



राज्य के सबसे बड़े पत्रकार संगठन उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने आज प्रातः हरेला और शिवरात्रि पर्व पर डांडालखौंड, सहस्त्रधारा रोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत महासंघ से जुड़े अनेक पत्रकारों ने  शिव मंदिर परिसर में लीची, अनार और नींबू सहित बारहमासी फूलों के अनेक पौधों का रोपण किया। इस मौके पर श्रद्धेय श्री अकेला बाबा, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के संरक्षक श्री मदन उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी, उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, श्रीमती बीना उपाध्याय, सचिव श्री सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री दीपक गुसांई, प्रचार मंत्री श्री पंकज भार्गव, श्री जितेन्द्र नरूला, जिलाध्यक्ष श्री सुशील चमोली, जिला महामंत्री श्री राजीव मैथ्यू, श्री नरेश रोहिला, श्री राकेश कुमार भट्ट, श्री राकेश शर्मा, श्री के. डी. बंगवाल, श्री विनोद मंमगाई, श्री पंकज भंडारी, श्री दीवान सिंह राणा, श्रीमती भारती, कु. टीना वैश्य, श्रीमती सरोजनी सकलानी, श्री सतेन्द्र बत्तर्वाल, श्री इन्दूभूषण सकलानी, मंदिर पुजारी श्री वेदप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l