6 लाख के नकली नोट


6 लाख के नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार



(फ़ोटो-: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो देहरादून न्यूज 18 /09 /2019 


देहरादून। दून पुलिस ने बुधवार को करीब साढ़े छह लाख रुपये के नकली नोट पकड़े है। नोटों  के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज क्लमेंटटाउन थाना पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि नकली नोटों का  मास्टरमाइंड फरार हो गया।


एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि 10- 12 लाख रुपए आरोपी मार्केट में चला चुके थे। दोनों दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जबकि मास्टरमाइंड संजय रुड़की का रहने वाला है।


पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजेश गौतम पुत्र कालीचरण निवासी डी- 540 हर्ष विहार, थाना हर्ष विहार, पूर्वी दिल्ली, उम्र-32 वर्ष हाल निवास म.नं.-G4 बिल्डिंग न0-B-83 OLF कालोनी, गाजियाबाद, थाना साहिबाबाद, उ0प्र0 एवँ विक्रान्त चौहान पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी गोल मार्केट, थाना कोतवाली हापुड़, जिला हापुड़, उ0प्र0 उम्र-30 वर्ष, हाल सन्त विहार नियर GMS रोड़, इजीनियरिंग इनक्लेव, थाना बसन्त विहार, जनपद देहरादून के तौर पर की।
 


जबकि फरार आरोपी संजय शर्मा पुत्र रमेशचन्द शर्मा निवासी 105/9 मकतूलपुरी, रुड़की, हरिद्वार पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट छापने की सामग्री समेत प्रिंटर और एक तमंचा भी बरामद किया है।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

भूकंप के हल्के झटके :जानें