भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान 


भारतीय रेलवे ने नवरात्र के मौके पर किया बड़ा ऐलान 


रेलवे 3 अक्टूबर यानि नवरात्र के मौके पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। 



(फोटो :- वंदे भारत एक्सप्रेस)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो 


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने नवरात्र के मौके पर बड़ा ऐलान किया है।  रेलवे 3 अक्टूबर यानि नवरात्र के मौके पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है।  इस हाई स्पीड ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय काम हो जायेगा। कटरा वैष्णो देवी मंदिर जाने के रास्ते में आखिरी रेलवे स्टेशन है।


दिल्ली से कटरा के बीच फिलहाल ट्रेन से सफर में १२ घंटे का समय लगता है जो वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद कम होकर आठ घंटे हो जायेगा। आपको बता दें कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल खत्म हो गया है। यह श्रद्धालुओं के लिए तोहफा है और ट्रैन नवरात्र से चलाई जाएगी।


नई दिल्ली से सुबह 6  बजे चलेगी और दोपहर 2  बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुँचेगी। कटरा से वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 3  बजे चलेगी और रात 11  बजे नई दिल्ली पहुँचेगी। नई दिल्ली से कटरा के बीच यह ट्रेन अम्बाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में भी रुकेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कटरा पहुँचने में चार घंटे का समय लगेगा। अभी दिल्ली से कटरा पहुँचने में 11  से 12  घंटे का समय लग जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ़्तार 130  किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है।  देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है। 


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

भूकंप के हल्के झटके :जानें