डंपर ने मारी टक्कर महिला की मौत


डंपर ने मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौत



(फोटो: - एक्सीडेंट प्रतीकात्मक)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो उत्तराखण्ड समाचार 20 /09 /2019 


देहरादून। तेज गति से आते हुए एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मृत्यु हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20 सितंबर 2019 को नटराज चौक पर एक अज्ञात डंपर चालक के द्वारा एक स्कूटी न० UK 14-D-1190 को टक्कर मार दी, जिसमे स्कूटी चालक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई  तथा राह चलता  एक व्यक्ति घायल हो गया। 


पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतक महिला के शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।
 मृतक महिला का नाम व पता अंजू शर्मा पत्नी वैभव शर्मा निवासी सुमन विहार, बापू ग्राम ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है।


जबकि घायल व्यक्ति का नाम व पता राजन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती,  ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष बताया गया।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l