दर्दनाक हादसा 


घनसाली में मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में  गिरी,तीन लोगों की मौत 


घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया l 



( फोटो :-दुर्घटना ग्रस्त मैक्स )


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो 


टिहरी। आज दोपहर जनपद  टिहरी के घनसाली में एक मैक्स  अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक सभी लोग केपार्स, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा (घनसाली) के रहने वाले थे।



जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK07 TC 2075 सुबह करीब 11 बजे घनसाली जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। वहीं घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं तीनों शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द भी कर दिया गया है। 


मृतकों के नाम
1-शौकीन सिंह, पुत्र विशन सिंह उम्र 46 वर्ष                
2-सबल लाल, पुत्र गंगा दास उम्र 55 वर्ष 
3- बीरबल, पुत्र अबल सिंह उम्र 47 वर्ष 
घायलों की सूची
1 नीरज कठैत पुत्र धनवीर सिंह, उम्र 22 वर्ष लगभग, निवासी सेम बासर(ड्राइवर)
2- संतोष पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी केपार्ष, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा
3- नीरज पुत्र प्रकाश, उम्र 22 वर्ष
4- विजयपाल पुत्र दिनेश सिंह, उम्र 17 वर्ष
5- प्रदीप लाल पुत्र शांतिलाल, उम्र 24
6- उमेश सिंह पुत्र नामालूम, 30 वर्ष लगभग, निवासी उपरोक्त और पूजा पुत्री प्यारे लाल।
ज्ञात हो कि सोमवार को भी रुद्रप्रयाग के बसुकेदार तहसील के तहत विनोवाधार-स्यूंर मोटर मार्ग पर यूटीलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक की मौत और 17 लोग घायल हो गए थे। 


 


Popular posts from this blog

पालघर प्रकरण

चकराता और त्यूनी लॉकडाउन पालन करने में अव्वल

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें