Skip to main content

कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2019


































हिंदी दिवस पर कुमाऊँ केसरी के स्थापना दिवस में प्रमुख हस्तियों को कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2019 से नवाजा गया












गदरपुर। हिंदी दिवस एवम कुमाऊँ केसरी के स्थापना दिवस पर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल,मीडिया व संगीत के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2019 से नवाजा गया।इस दौरान कवियों ने भी अपनी रचनाओंं के माध्यम से रंग भरा कॉलेज के बच्चो ने सामान्य ज्ञान पर क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । पद्मश्री वैध बालेन्दु प्रकाश,विश्व पुलिस खेलो में कांस्य पदक विजेता मुकेश पाल,फोरेंसिक लैब के सँयुक्त निदेशक डॉ0 दयाल शरण ,संगीत के क्षेत्र से शैरी सिंगर ,आयुर्वेद से वैध नवीन जोशी समेत ...कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।



बजाज कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से हुई उनके पशचात मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि फोरेंसिक लैब सी आई डी के सँयुक्त निदेशक डॉ0 दयाल शरण ,पद्मश्री वैध बालेन्दु प्रकाश,बजाज कॉलेज के एम डी पवन बजाज, देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप फुटेला, मर्म चिकित्सा के प्रसिद्ध वैध नवीन जोशी , ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पद्मश्री वैध बालेन्दु प्रकाश ने वर्तमान समय में कैंसर के बढ़ते हुए रोगियों पर चिंता जताते हुए कहा कि अनियमित दिनचर्या व खानपान के कारण कैंसर एक महामारी का रूप लेता जा रहा है पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला 
फोरेंसिक लैब के सँयुक्त निदेशक डॉ0 दयाल शरण ने कहा कि हिंदी भाषा देश की पहचान है हिंदी का और व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने की जरूरत है।



इन दौरान कवि अनिता पंत,सुबोध कुमार शर्मा,गौरव त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी को देश की जननी बनाया।इस दौरान संगीत के क्षेत्र से वन्दना शर्मा,शैरी सिंगर,स्वास्थ्य के क्षेत्र से शशिकला,शिक्षा के क्षेत्र से संजय सिंह,मनोज कांडपाल, विशाल सक्सेना, समाजसेवा के क्षेत्र से अभिषेक गुम्बर,विजय पाल,सुभाष बेहड़, विजय सुखीजा, सतीश भुड्डी,राजू गुम्बर, संदीप चावला,राजेश अग्रवाल, वैभव गोयल,दर्शन लाल फुटेला, रवि सचदेवा, राकेश अनेजा, मीडिया के क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार सीएम पपनै, गोपाल अरोरा,संजीव सुखीजा,काजल राय, अजय कुमार, दुलाल चक्रवर्ती, नागेश दुबे,रिम्पी बिष्ट,संजय त्यागी,अंकुर गोयल,सोनू निगम,समेत कई लोगो को सम्मानित किया गया।





























Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l