मासूम से छेड़खानी पुलिस ने गिरफ्तार

               


                    


मासूम से छेड़खानी करने की कोशिश में धरा गया



(फोटो: - पुलिस की गिरफ्त में आरोपी)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो देहरादून न्यूज 15 /09 /2019 


देहरादून। राजधानी की पटेलनगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने एवं दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14/09/19 को थाना पटेल नगर में एक महिला ने  तहरीर दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति धीरज कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 12 वर्ष, जो कक्षा 4 में पढ़ती है, के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार  करने का प्रयास किया।


 वादिनी की तहरीर के आधार पर  धारा 354 (क) /376 /511 आईपीसी व  पोक्सो अधिनियम के तहत थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। 


मामले की गम्भीरता को देख तत्काल कार्रवाई और  विवेचना के बाद रविवार को आरोपी धीरज पुत्र मुकेश निवासी 283 पटेल नगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

भूकंप के हल्के झटके :जानें