महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार


                        (फोटो-4: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो 


 देहरादून। जनपद देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कुछ समय पश्चात ही आरोपी युवक को धरदबोचा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि लगभग 11 बजे एक महिला द्वारा लिखित रूप से थाना कैंट में शिकायत दर्ज करायी गयी कि उसके घर के पास किराए के एक मकान में  मंगलोर, हरिद्वार निवासी गुलजार पुत्र इकबाल, आयु लगभग 23 वर्ष रहता था। 


पीड़िता के अनुसार लगभग चार-पांच माह पूर्व एक दिन वह उसके कमरे में घुस आया और महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसको जान से मार देगा। 


इस डर से महिला द्वारा उस समय शिकायत नहीं की गई। परंतु आरोपी गुलजार द्वारा इसके बाद डरा-धमकाकर कई बार पीड़ित महिला के साथ बलात्कार किया गया। 


जिससे परेशान होकर महिला द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर धारा 376 / 506 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।  


पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी युवक को पोस्ट ऑफिस तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जबकि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। बताते चलें कि पीड़ित महिला पूर्व से ही विवाहित है किन्तु उसका पति घर पर नहीं रहता।


Popular posts from this blog

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l

उत्तराखण्ड से कोरोना अपडेट :जानें