पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी 


उत्तराखंड में छह अक्टूबर से होंगे  पंचायत चुनाव, अधिसूचना जारी                                                                           



देहरादून। बीते काफी समय से पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस बना हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को आखिरीकार उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज ही गया और चुनाव की तारीखों पर मुहर लग गयी।


आपको बता दें कि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही रार के बाद आखिरकार इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।


राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले चरण का चुनाव छह अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 11 अक्टूबर और तीसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। वहीं तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को जारी होंगे।

 



नामांकन तिथि-  20 सितंबर से 24 सितंबर  2019 

 

नामाकंन दाखिल की  तिथि- 25 सितंबर से 27 सितंबर  2019                           

 

नाम वापस की तिथि- 28 सितंबर 2019  

 

निर्वाचन चिह्न आवंटन की तिथि- पहला चरण: 29 सितंबर, दूसरा चरण: 4 अक्टूबर और तसरा चरण: 9 अक्टूबर 2019 



 

 


Popular posts from this blog

पालघर प्रकरण

चकराता और त्यूनी लॉकडाउन पालन करने में अव्वल

रायपुर में भालु ने ग्रामीणों पर किया हमला ।