शिक्षक दिवस पर हुकुम सिंह उनियाल को मिला उत्तराखंड के आचार्य शिरोमणि सम्मान  

शिक्षक दिवस पर हुकुम सिंह उनियाल को मिला उत्तराखंड के आचार्य शिरोमणि सम्मान                                                                                                                                         


       


देहरादून l दिनांक 05/09/2019को शिक्षक दिवस पर राजपुर रोड़ स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानचार्य      श्री हुकुम सिंह उनियाल को सँयुक्त नागरिक संगठन द्वारा उनकी उत्कृष्ट व निस्वार्थ भाव से निर्बल बच्चों को शिक्षा देने व समाज मे गुरु शिष्य की परंपरा को साक्षात करने हेतु उत्तराखंड के आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया l


शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे सँयुक्त नागरिक संगठन व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं को फूल माला पहना कर व शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे नन्हे प्यारे बच्चों द्वारा गाये गए स्वागत गीत से हुई उसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ,और  शिक्षकों ने बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजित करके शिक्षक दिवस का आनंद उठाया ।


कार्यक्रम मे उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे । शिक्षकों को बधाई देने वाले इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविन्द्र प्रधान,गजेंद्र रमोला,मधु त्यागी,कुसुम लता नौटियाल, कविता खान, आरिफ खान, धर्मेन्द्र ठाकुर,यशवीर आर्य,मनोज ध्यानी,अरविन्द कुमार गुप्ता,लै. कर्नल बी एम थापा,सुशील त्यागी, जी०एस०जस्सल, रोहित नौटियाल, इत्यादि उपस्थित रहे। 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l