ट्रक हुए सीज

                                              


अवैध खनन करते हुए दो ट्रक हुए सीज



(फोटो-5: अवैध खनन में सीज़ वाहन)


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो देहरादून न्यूज 13 /09 /2019 


देहरादून। जनपद पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को अवैध खनिज के साथ पकड़ा है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अवैध खनन, तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में  पटेल नगर थाना क्षेत्र की चौकी नया गाँव पुलिस द्वारा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं तेजी एवं लापरवाही एवं अवैध  खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए देर रात्री मे दो एलपी ट्रकों को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।


जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त दोनों ट्रकों को सीज कर दिया है।


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l