कैदियों ने अपने अंदर बुराई का अंत कर अच्छाई को अपनाने का संकल्प लिया

कैदियों ने भी धूमधाम से मनाया दशहरा 



(फोटो :- हल्द्वानी की उप कारागार में  रावण का दहन करते कैदी )


सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो 


हल्द्वानी l  हल्द्वानी की उप कारागार आज दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया lबुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व आज पूरा देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण का दहन किया जा रहा है, तो वही हल्द्वानी की उप कारागार में भी रावण दहन का भव्य आयोजन वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य द्वारा किया गया, जहां जेल में बंद कैदियों ने रावण दहन किया l


जिससे कैदियों ने भी अपने अंदर बुराई का अंत कर अच्छाई को अपनाने का संकल्प लिया, जेल में बंद कैदियों ने भी रामलीला का मंचन कर रावण के बनाये गए पुतले का दहन किया, रामलीला और रावण दहन के आयोजन से जेल में भी खासी रौनक देखने को मिली, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया की कैदियों के अंदर बुराई छोड़कर अच्छाई को अपनाने के लिए इस तरह के आयोजन किये जाते हैं।


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l