आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की पड़ी मार ,रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढे

 


रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी


अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था।


अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं।



एजेंसी 


नई दिल्ली। आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने से महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपए का भारी इजाफा हुआ है। इस इजाफा के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं।


बता दें कि अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था। कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1288 रुपए का पड़ेगा। यह अभी तक 1169 रुपए का मिल रहा था। जबकि पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ कर 264.50 रुपए तक चढ़ गए हैं। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो जाएंगे।


रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। तीन माह पहले अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए का पड़ रहा था जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1095 रुपए  था।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l