मकान की छत गिरने के कारण मलबे मे दबे  20 लोग

मकान की छत गिरने के कारण मलबे मे दबे  20 लोग 


मृतक के घर पहुंचे लोग तो भरभराकर गिरी दो मंजिला मकान की छत, 15 से 20 लोग मलबे में दबे


चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरसिंह डांडा गांव में अंत्येष्टि में गए 15 से 20 लोग एक दो मंजिले मकान की छत गिरने के कारण मलबे मे दब गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल चंपावत व खेतीखान अस्पताल में चल रहा है।



जानकारी के अनुसार, नरसिंह डांडा गांव में 75 वर्षीय छत्तर राम पुराने मकान में रहता था जिसकी बीती रात 10:30 बजे मौत हो गई थी। मौत की सूचना जब गांव वालों को मिली तो वे सुबह उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।
जब गांव वाले वहां पहुंचे तो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोगों ने दो मंजिले मकान के अंदर शरण ली। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान सभी लोग मलबे में दब गए। इसमें चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l