दुखःद हादसा मैक्स गहरी खाई में गिरी

दुखःद हादसा मैक्स गहरी खाई में गिरी


हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल


   


रणवीर सिंह सेवा भारत टाइम्स 


टिहरी/देहरादून। टिहरी में थौलधार ब्लाॅक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग मैक्स संख्या यूए-07-2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल दस लोग सवार थे और सभी चूड़ाकर्म संस्कार से लौट रहे थे। मृतकों में फूलचंद (42 वर्ष) पुत्र सब्बल सिंह, निवासी नेरी गांव, गुड्डी देवी (36 वर्ष) पत्नी रेमश सिंह निवासी बरनू गांव, पार्वती देवी पत्नी कंसर सिंह निवासी बरनू गांव,नत्थे सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयालु निवासी तिखोन गांव, क्वांरा देवी (65 वर्ष) पत्नी इंद्र सिंह निवासी तिखोन गांव और वीर सिंह (60 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह निवासी डांग गांव शामिल हैं।घायलों में सूरज सिंह (65 वर्ष) पुत्र धूम सिंह, राजेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, लक्ष्मी देवी (50 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह व दर्शनी देवी (50 वर्ष) पत्नी गोविंद सिंह सभी निवासी तिखोन गांव निक्सी हैं।


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l