उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला :जानें

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
उत्तराखंड में अब पदोन्नति में आरक्षण खत्म, 


देहरादून। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने अपने शासनकाल के 3 साल पूरा होने पर एक बड़ा फ़ैसला किया है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में पदोन्नति पर रोक को ख़त्म कर दिया है।
गौरतलब हो कि तीन हफ़्ते से प्रदेश भर में जनरल-ओबीसी कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे जो लगातार उग्र होती जा रही थी, इसका असर यह होगा कि अब पदोन्नति में आरक्षण नहीं मिलेगा और सामान्य रूप से पदोन्नति हो सकेगी।



उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी, 2020 को एक निर्णय दिया था जिसमें सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के हाईकोर्ट के फ़ैसले को निरस्त कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। आज त्रिवेंद्र रावत की सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने का शासनादेश जारी कर दिया है।भाजपा सरकार ने जनरल ओबीसी संगठन के पक्ष में हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली है। इसके साथ ही पिछले दो मार्च से प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा समाप्त हो गया है। बुधवार को मुख्य सचिव और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी। जिसके बाद अब बिना आरक्षण के प्रमोशन दिया जाएगा। वहीं, शासन से मिले इस आदेश के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म हो गई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रमोशन पर रोक के मसले पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ से वार्ता की। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में बैठक करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत मुख्य सचिव ने आज महासंघ के नेताओं के साथ बैठक की।


महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के मुताबिक, मंगलवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं व उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात की और प्रमोशन से रोक हटाने का अनुरोध किया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर मुख्य सचिव को मांग के संबंध में महासंघ से वार्ता करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में पत्र जारी किया।
सरकार के पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने और पदोन्नति पर लगी रोक हटाने के फैसले पर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने परेड़ मैदान में जश्न मनाकर सरकार के फैसले का जमकर स्वागत किया।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

भूकंप के हल्के झटके :जानें