जिला रुद्रप्रयाग भाजपा ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

जिला रुद्रप्रयाग भाजपा ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।


 



(फोटों :- बाबा साहेब जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते जिलाध्यक्ष भाजपा रुद्रप्रयाग श्री दिनेश उनियाल जी)


सेवा भारत टाइम्स बयूरो


रूद्रप्रयाग । आज भारत रत्न डॉक्टरभीमराव अंबेडकर जी की 129 वी जयंती पर जिलाध्यक्ष भाजपा रुद्रप्रयाग श्री दिनेश उनियाल जी ने बाबा साहेब जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । वही लोकप्रिय विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी जी ने अपने कार्यालय में तथा अध्यक्ष जिला पंचायत रूद्रप्रयाग अमरदेई शाह जी एवं राज्यमंत्री अशोक खत्री जी ने अपने आवास पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।



(फोटो :- बाबा साहेब जी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोकप्रिय विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी जी)


भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं जनपद के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने घरों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कि किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दिनेश उनियाल ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से 07 आग्रह किये है। जनपद के सभी भाजपा कार्यकर्ता इन आग्रहों का पालन करते हुए लॉकडाउन के नियमो का पालन करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में लोगो को जागरूक करे। जो निम्न प्रकार है। 1. अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें खासकर ऐसे व्यक्ति जिने पुरानी बीमारी हो। 2.लॉक डाउन तथा सोशल डिस्टेंडिंग की लक्ष्मण रेखा का पालन करे। 3. घर में बने मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करें। 4. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरुर डाउनलोड करें। 5. जितना हो सके उतना गरीब परिवारों की देख रेख करें। 6. अपने व्यवसाय उद्योग में कार्य करने वालों के प्रति संवेदना रखें। 7. देश के कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें।
वही भाजपा अध्यक्ष उनियाल ने बताया कि जनपद रूद्रप्रयाग के सभी मंडल अध्यक्षो ,पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा अब तक प्रधानमंत्री केयर फंड में 15 लाख रुपये का योगदान दिया गया है । इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक संगठनों ने योगदान दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष के आह्वान पर लॉगडाउन के चलते जरुरतमंद की सहायता के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनें विजय लक्ष्मी पवार,सुमन जमलोकी ,रीना अग्रवाल किरन शुवला आदि कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर क्षेत्रीय लोगो को निशुल्क वितरित किए। वही सरला खंडूरी एवं कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद असहाय एवं गरीब लोगों को राशन वितरण किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के चलते जनसेवा कर रहे सभी भाजपा कार्यकर्ताओ की सराहना की। तथा जनपद में कोरोना मे लगे डावटर नर्स मेडिकल स्टाफ पुलिस कर्मी सफाई कर्मीयों मीडिया कर्मियों शासन तथा प्रसाशन का शुक्रिया अदा किया और जनपदवासियों का आभार प्रकट किया।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l