आर्दश कालोनी , 56 वर्षीय महिला में हुई करोना संक्रमण की पुष्टि

आर्दश कालोनी 56 वर्षीय महिला में हुई करोना संक्रमण की पुष्टि ।


महिला दिल्ली से इलाज करा कर लौटी थी। 



सेवा भारत टाइम्स ब्यूरो


देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज एक बार फिर राजधानी दून में एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले लोग अपने साथ कोरोना भी लेकर आ रहे है। 



आज एक बार फिर दून की एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। डोभाल चौक आर्दश कालोनी नेहरूग्राम  निवासी यह महिला दिल्ली से इलाज करा कर लौटी थी। 
इलाज के बाद महिला का दून आते समय आशारोड़ी बैरियर पर सैम्पल लिया गया था। महिला होम क्वारंटाइन थी। आज महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा महिला को दून अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा महिला के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित कर होम क्वांरटाईन किया जा रहा है।


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l