अभिनेता सोनू सूद मजबूरों के लिए किसी फरिश्ते  से कम नहीं :जानें

अभिनेता सोनू सूद बेसहारा मजबूरों के लिए किसी फरिश्ते  से कम नहीं l      



मुंबई। विश्वव्यापी महामारी कोरोनाके चलते लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसकी वजह से जो जहां है वहीं फंस गया है। इस समय में  सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बने हुए हैं। वह उन्हें उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। 


ऐसे में सोनू सूद उन लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं। साथ ही खाने-पीने का इंतजाम भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू की खूब तारीफ हो रही है। 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे रहने वाले सोनू से एक फैन ने पूछा क्या आपको नींद नहीं आता है? सोनू ने इसका दिल जीतने वाला जवाब दिया है।


एक फैन ने लिखा- सोनू सर, आपको नींद नहीं आता क्या? दिन हो या रात सभी के मैसेज का रिप्लाई करते हैं आप, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हैं लोगों की। आज आप लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। शुक्रिया सर और लव यू।सोनू ने जवाब दिया-एक बार सब घर पहुंच जाए। फिर आराम से सोएंगे। सोनू सूद का यह ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है । सोनू का यह सादगी भरा रिप्लाई सभी का दिल जीत रहा है।


कुछ समय पहले सोनू सूद ने व्हाट्स एप नंबर शेयर किया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके लिखा था- आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहे हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं हर किसी को मदद पहुंचे। लेकिन अगर इसमें हम कुछ मैसेजेस को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा।’आपको बता दे सोनू सूद की इस  नेक काम में मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हो चुके हैं। वो बसों में बैठे लोगों को खाना खिला रहे हैं। साथ ही दूसरी जगहों पर भी जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। विकास खन्ना ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।


 


 


Popular posts from this blog

पृथ्वी मुद्रा: जानिए स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की बची परीक्षाओं की तारीख बदली :देखें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस l